कन्नौज, जुलाई 13 -- छिबरामऊ। सिखलाई सेंटर फतेहगढ़ से आए सेना के प्रतिनिधियों ने सोमवार को छिबरामऊ में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सूबेदार चरणजीत सिंह, हवलदार गुरनाम सिंह, हवलदार रमनदीप सिंह तथा नायक कुलदीप सिंह ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पूर्व सैनिक या उसके परिवार को पेंशन, चिकित्सा, दस्तावेज, पारिवारिक अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो उसे संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों से सरकार एवं सेना द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की भी अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्...