चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। जिला कार्यालय सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों से संबंधित समस्याओं, सुविधाओं एवं विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं की समीक्षा से हुई। इस दौरान जानकारी दी गई कि शहीद कैप्टन उमेद सिंह महरा, अशोक चक्र (मरणोपरांत) के गांव में शहीद द्वार निर्माण के लिए पांच लाख की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...