पूर्व सैनिकों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान : सीआरओ
आजमगढ़, जुलाई 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने अपनी समस्याएं प्रमुखता के साथ रखीं। इस दौरान राजस्व, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल पांच प्रकरण सामने आए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.