पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करें
चम्पावत, जून 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। चम्पावत कलक्ट्रेट में शनिवार को जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक हुई। डीएम ने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि को छोटी सड़कों के आंगणन तैयार करने को कहा। डीएम ने सभी विभागों को बजट तैयार करते समय भूतपूर्व सैनिकों के हित में संचालित योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उमेद सिंह ने तपनीपाल सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार, बॉजगांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, नरसों गांव का क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग और सिलिंटाक में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे की जानकारी दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.