देवरिया, जून 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनकी समस्याओं पर चर्चा किया गया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा।

बैठक का उद्देश्य डीएम ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सैनिक अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं। ऐसे वीर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच नियमित संपर्क एवं समन्वय बना रहना चाहिए।

समस्याओं का समाधान उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या अथवा क...