बुलंदशहर, जनवरी 12 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी और सदस्य शिकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने की मांग करने को तहसील में जमा हुए। बाद में एसडीएम को पत्र सौंपा गया। सोमवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक तहसील पहुंचे। सैनिकों ने एसडीएम से शिकारपुर में शहीद स्मारक के लिए जमीन आवंटित करने की मांग की। परिषद के शिकारपुर तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह व अन्य पूर्व सैनिकों ने एसडीएम को बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के विभिन्न युद्धों में शहीद हुए जवानों की शहादत याद रखने के लिए शहीद स्मारक होना चाहिए और उसमें शिलापट पर उनके नाम हों। जिससे आगे आने वाली पीढियां उन्हें याद कर गौरवान्वित हो सकें। इस पर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा और तहसीलदार गौरव विश्नोई ने पूर्व सैनिकों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर सूबेदार अनूप सिंह, मुकेश कुमार, बृज...