आगरा, जुलाई 1 -- सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय कलक्ट्रेट में सोमवार को विधिक सहायता क्लीनिक का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को नि:शुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, पारिवारिक विवादों के समाधान, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिकों की विधिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक विधिक परामर्श प्रदान किया गया। लोगों का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा से संपर्क करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कैप्टन सुनील कुमार, सैनिक कल्याण विभाग के कर्मचारी, पूर्व सैनिक आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...