पूर्व सैनिकों की भूमि समस्या के समाधान की मांग
रुद्रपुर, जून 24 -- गदरपुर, संवाददाता। तराई क्षेत्र में जनजाति कृषकों से वर्षों पहले खरीदी गई भूमि के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। पूर्व सैनिक एवं सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) खड़क सिंह कार्की ने बताया कि पिछले 45-50 वर्षों में पूर्व सैनिकों और अन्य किसानों ने जनजाति कृषकों से आपसी सहमति से भूमि खरीदी थी, लेकिन कानूनी प्रावधानों के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके बावजूद खरीदार लंबे समय से इन जमीनों पर खेती और आवासीय उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूमि का मालिकाना हक अब भी मूल जनजाति कृषकों के नाम दर्ज होने से कई मामलों में बैंक ऋण लिए जा रहे हैं, जिससे कब्जाधारी किसानों और पूर्व सैनिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.