कन्नौज, मार्च 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश सचिव एवं छिबरामऊ ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में आज यहां एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कर्नल बीडी कुमार, सिख लाई रिकॉर्ड ऑफिसर एवं उनकी टीम ने छिबरामऊ क्षेत्र के पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों की पेंशन संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर में आए पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की विभिन्न प्रकार की पेंशन संबंधी परेशानियां सुनी गईं। जिन मामलों में दस्तावेज पूरे थे, उनके फॉर्म भरवाए गए और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी की गई। कुल 65 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। मुख्य रूप से उमा राठौर, हंसमुखी देवी, रमेश चाबे, मेघनाथ सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, राजेश सिसोदिया सहित अन्य कई पूर्व सैनिक...