पूर्व सैनिकों की दो टूक, मांगें नहीं मानीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन
देहरादून, अगस्त 23 -- गौरव सेनानी एसोसिएशन बालावाला मंडल के मिलन समारोह में वीर नारियों को सम्मानित किया गया। अटल मिलन केंद्र बालावाला में रविवार को हुए समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपने मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई न किए जाने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखकर किया गया। समारोह में हाल ही में सेना और अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त हुए लगभग 12 जवानों ने संगठन की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने सभी को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन देहरादून के हर क्षेत्र में पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य कर रहा है। राणा ने स्पष्ट किया कि संगठन जल्द ही 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.