रुद्रपुर, मार्च 16 -- खटीमा, संवाददाता। पूर्व सैनिकों की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक रिटायर होने के बाद खटीमा में बस गए और उन्होंने जनजाति के लोगों से आपसी रजामंदी से स्टांप पर जमीन खरीदी। इन जमीनों पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मकान बनाकर काबिज कास्त हैं। ऐसे पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में शामिल पूर्व सैनिकों को वर्ष 2019 तक आंदोलनकारी पेंशन दी जा रही थी, लेकिन बाद में यह कहकर पेंशन रोक दी गई कि उन्हें सेना से पेंशन मिलती है, इसलिए वे इसके हकदार नहीं हैं। जबकि पूर्व सैनिकों को मिलने व...