पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती तीन अगस्त को
अल्मोड़ा, जुलाई 17 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों की डीएससी की भर्ती तीन अगस्त से होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक भागीदारी करेंगे। रेजिमेंट केंद्र से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2026 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी भाग लेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 अगस्त 2021 से 31 जुलाई 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शिरकत करेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.