बागेश्वर, अप्रैल 11 -- कांडा। कांडा ब्लॉक की मांग को लेकर कालिका मंदिर में चल रहा क्रमिक अनशन 20वें दिन भी जारी रहा। अब आंदोलन को पूर्व सैनिकों का भी समर्थन मिल रहा है। शनिवार को प्रयाग सिंह भंडारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि जब तक ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक की अध्यक्षता हीरा सिंह कर्म्याल तथा संचालन जितेन्द्र शर्मा ने किया। आंदोलन को कांडेकन्याल की ग्राम पंचायत सहित संजय कांडपाल का सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर गणेश कांडपाल, हंसा दत्त पांडेय, विनोद आर्या, दिनेश वर्मा, हरीश कांडपाल, प्रकाश नगरकोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...