प्रयागराज, फरवरी 28 -- सूबेदारगंज स्थित मंडल बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को पूर्व सैनिक कर्मचारियों को प्वाइंट्समैन के लिए प्रशिक्षण शुरू किया गया। अकांशु गोविल, वैभव कुमार गुप्ता और मयंक राणा आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसमें सेवानिवृत्त 40 सैनिकों को प्वाइंट्समैन के दायित्वों एवं रेलवे परिचालन प्रणाली से संबंधित व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह 24 दिन का प्रशिक्षण होगा। कुल 271 सैनिकों की इसके लिए भर्ती होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...