पिथौरागढ़, अप्रैल 7 -- पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन 130 प्रादेशिक सेना पर्यावरण बटालियन के सीमांत से विस्थापन के विरोध में 51वें दिन भी धरने में डटा रहा। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में पूर्व संगठन जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिक धरने में बैठे। इस दौरान भट्ट ने कहा कि पर्यावरण बटालियन का यहां से शिफ्ट होना केवल पूर्व सैनिकों या युवाओं का विषय नहीं, बल्कि पूरे जनपद के अस्तित्व, पर्यावरण, हिमालय संरक्षण, सीमा सुरक्षा और पलायन रोकथाम से जुड़ा हुआ है। कहा कि पर्यावरण बटालियन केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि यह जनपद की वन सुरक्षा, हिमालय संरक्षण, आपदा राहत कार्यों में त्वरित सहायता में एक मजबूत कड़ी है। वक्ताओं ने कहा कि यह मुद्दा केवल एक सैन्य इकाई के स्थानांतरण का नहीं, बल्कि सीमांत जनपद से जुड़ा अत्यंत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.