गुड़गांव, मई 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निशा मंगलवार को जिला सैनिक बोर्ड गुरुग्राम स्थित विधिक सहायता क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। निशा ने विधिक सहायता क्लिनिक में उपलब्ध सेवाओं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को विधिक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। निशा ने केंद्र पर अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। अभिलेखों के रख-रखाव, निशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता और पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों व उनके परिवारजनों को दी जा रही विधिक जानकारी संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता क्लीनिक सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को आसान और निशुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पा...