उन्नाव, जनवरी 21 -- उन्नाव। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल सर्विस क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। इसमें जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितो को नि:शुल्क परामर्श सहायता एवं मार्गदर्शन देने का काम किया जा रहा है। किसी भी पूर्व सैनिक का कोई विधिक संबधित प्रकरण है तो सीधे अथवा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के माध्यम से अपर जिला जज कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.