पिथौरागढ़, जनवरी 5 -- पिथौरागढ़। नगर में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को मधुमक्खी के बॉक्स वितरित किए। खादी ग्रामोद्योग आयोग के असिस्टेंट डायरेक्टर जितेंद्र सिंह मलिक,आरपी सिंह,अविनाश कुमार ने मौन बॉक्स की जांच कर पूर्व सैनिकों को वितरित किए। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट ने आयोग का आभार जताया और अन्य कोर्स जनपद में संचालित करने की मांग की। इस दौरान उपाध्यक्ष रमेश महर, दयाल सिंह, श्याम विश्वकर्मा, राजेंद्र जोरा,देव सिंह भाटिया,कैप्टन रिटायर दीवान सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...