गोपालगंज, फरवरी 17 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरी छापर गांव में सोमवार की देर शाम पूर्व से चल रहे भू विवाद को लेकर एक अधेड़ को मारपीट कर अधमरा कर दिया गया और उसे जख्मी हालत में खेत में फेंक दिया गया। जख्मी शंभू यादव को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के संबंध में शंभू यादव ने बताया कि उनके पड़ोस के लोगों से पूर्व से ही जमीन का विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में भी है। इसी बीच सोमवार की देर शाम उनके पास आरोपितों ने फोन कर बुलाया और पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.