अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पूर्व सेल्स मैनेजर ने कूटरचित दस्तावेजों पर सात लोगों को लोन स्वीकृत कर दिए। ऋणधारकों द्वारा लोन की किस्त न भरने पर जांच की गई तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया। मामले में शाखा प्रबंधक ने पूर्व सेल्स मैनेजर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामघाट रोड पर विद्यानगर कॉलोनी निवासी आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक मोहम्मद शारिक मलिक के अनुसार उनकी कंपनी प्लॉट खरीदने, गृह निर्माण व गृह पर ऋण जारी करती है। इसी क्रम में जिर्करहमान, शाहाना यूसूफ, शोएब खान, शादाब अहमद, फैजल व नीरज श्रीवास्तव ने गृह पर लोन (लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी) के लिए आवेदन किया था। प्रॉपर्टी के सभी दस्तावेज, आय, पहचान व पते से संबंधित दस्तावेज स्वयं हस्ताक्षरित करके जमा करवाए। जांच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.