पूर्व सीबीआई निदेशक अब करेंगे राजनीति
वाराणसी, अक्टूबर 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव ने सर्वजन सनातन पार्टी (एसएसपी) का गठन किया है। उन्होंने शनिवार को यहां मीडिया के सामने स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए सक्रिय राजनीति करने की घोषणा की। लगभग चार दशक तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े काम करने के बाद सार्वजनिक जीवन में प्रवेश को नई जिम्मेदारी बताया। भेलूपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि काशी भारत की सभ्यतागत निरंतरता का प्रतीक है। यही कारण है कि उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा यहां शुरू करने का फैसला किया। बताया कि उनकी पार्टी का नारा 'सत्य सनातन, नित्य नूतन' है। कहा कि सनातन केवल पूजा पद्धति नहीं, बल्कि सत्य-धर्म, कर्तव्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण की जीवन दृष्टि है। हम इसके पक्ष में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.