हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी। सावन माह के दूसरे सोमवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित लोकेश्वर महादेव शिव मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की प्रार्थना की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा और महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष विद्या क्वीरा ने भगवान भोलेनाथ से उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार होने की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रदेश में किसानों और बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान हो और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बने। इस अवसर पर रेखा बिष्ट, अनीता सुयाल और भावना क्वीरा भी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सावन में शिवालयों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे

हिंदी हि...