पूर्व सीएम सहित कई भाजपा नेताओं ने विमला प्रधान को दी श्रद्धांजिल
सिमडेगा, सितम्बर 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व सीएम मधु कोड़ा, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर जी सहित कई भाजपा नेता और समाजसेवी रविवार को पूव्र मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे। पूर्व सीएम सहित भाजपा नेताओं और समाजसेवियों ने दिवंगत पूर्व मंत्री की तस्वीर पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौके पर पूर्व सीएम एवं संगठन् मंत्री कर्मवीर जी ने विमला प्रधान को एक सशक्त महिला नेत्री बताते हुए कहा कि उनकी कमी संगठन को हमेशा खलेगी। राज्य ने एक सशक्त जनजातिय महिला नेत्री को खोया है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मौके पर भाजपा नेताओं ने दिवंगत पूर्व मंत्री के पुत्रों, पुत्र वधुओं एवं परिजनों से मुलाकात करते हुए ढांढस बधाया और पूर्व मंत्री के अधुरे सपनो को पूरा करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Kodarm...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.