पूर्व सीएम रावत बोले, सत्ता में आए तो बद्री गाय को राज्य माता का दर्जा देंगे
देहरादून, मई 21 -- जमीयत उलेमा ए हिंद के सदर मौलाना अरशद मदनी के गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग के बाद उत्तराखंड में कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लपक लिया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए मदनी की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सत्ताा में आने पर कांग्रेस बद्री गाय को राज्य माता का दर्जा देगी। मालूम हेा कि मदनी ने केंद्र सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की पैरवी की है। उनका कहना है कि इससे गाय के मुद्दे का राजनीतिकरण बंद होगा। भीड हिंसा की घटनाएं खत्म होंगी और समाज में तनाव का माहौल कम होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने ने कहा कि मौलाना अरशद मदनी एक राष्ट्रवादी सोच के बड़े ध्वजवाहक हैं। उनके पिता ने भारत विभाजन का विरोध किया था और लोगों से कहा था कि यह हमारी धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.