अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- नवीन भट्ट, रानीखेत, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना 78वां जन्म दिन सोमवार को अपने पैतृक गांव मोहनरी में मनाया। इस दौरान वहां चारों विकासखंडों से उनके समर्थक पहुंचे थे। समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके दीर्घ आयु की कामना की। यहां नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली, रचना रावत, भगवती रिखाड़ी, मीना कांडपाल, कमलेश बोरा, सुंदर सिंह कुवार्बी, विजय कुवार्बी, अतुल जोशी आदि थे। वहीं, रानीखेत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। माहरा ने कहा कि हरीश रावत उत्तराखंडियत के सबसे बड़े हितैषी नेता हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में ऐतिहासिक कार्य किए। यहां पीसीसी कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, नेहा ...