पूर्व सीएम राम प्रकाश को याद किया
लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश 'बाबूजी' की 22 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय पर मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, मंडल महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी, प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, महिला सभा की प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, हिना सिराज खान, जिला महामंत्री सनत गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, सुनीत साहू, युवा के लखनऊ के महामंत्री शुभम मौर्या, भाजपा पश्चिम क्षेत्र के युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिव्यांश गोयल, राहुल कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.