नई दिल्ली, जनवरी 22 -- पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के अपर व लोअर कास्ट वाले बयान पर मचे हंगामे के बीच आज नई दिल्ली में राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। चन्नी के बयान के बाद ही कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली तलब किया था। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की जमकर क्लास लगाई। राहुल गांधी ने दो-टूक कहा कि अनुशासनहीनता को किसी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, चन्नी के बयान पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई है। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस में अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान बने रहेंगे। महासचिव, नेता प्रतिपक्ष और महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर भी वही नेता ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.