देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल(सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी की कुशलक्षेम जानी। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में चिकित्सकों से खंडूड़ी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। इस दौरान अस्पताल में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष और उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी भूषण से भी सीएम धामी ने काफी देर बातचीत कर स्थिति जानी। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी कुछ समय से बीमार चल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.