विकासनगर, मई 19 -- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खडूड़ी के निधन पर पछुवादून में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक संगठनो ने शोक जताया है। सभी ने उन्हें कुशल प्रशासक और स्वच्छ छवि वाला नेता करार देते हुए उनके निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, भाजपा जिला महामंत्री यशपाल नेगी, अमित डबराल, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने पूर्व सीएम खडूड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया। सभी राजनेताओं ने उन्हें देश और प्रदेश की राजनीति में रहते हुए कई ऐतिहासिक कार्य करने वाला विकास पुरुष करार दिया। कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में स्व. खंडूड़ी की जगह को भर पाना मुमकिन नहीं है। यह भी पढ़ें- पीएम, राष्ट्रपति ने उत्तराखंड के पूर्व सीएम के निधन पर जताया शोक यह भी पढ...