हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भोटिया पड़ाव स्थित पांडे कुटीर में सिनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर उपनल कर्नल आलोक पांडे अवकाश प्राप्त के पिता प्रकाश चन्द्र पांडे से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली। कोश्यारी ने बताया कि प्रकाश चन्द्र पाण्डे उनके पुराने मित्र हैं। इस दौरान कर्नल आलोक पांडे ने कोश्यारी को बताया की उनके पिता कुछ समय पूर्व अस्वस्थ थे, लेकिन अब इलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस अवसर पर ईश्वरी दत्त पांडे, उनकी पत्नी मुन्नी पांडे, पुत्रवधू निवेदिता पांडे, आलोक सत्याल, विवेक जोशी, शरद जोशी, भाजपा नेता पीएस कोश्यारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.