आगरा, मार्च 28 -- कस्बा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का‌ अनावरण रविवार को होगा। प्रतिमाओं के अनावरण की तैयारियों को लेकर शुक्रवार क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, सदर विधायक देवेन्द्र राजपूत, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, महर्षि मधुसूदन महाराज, विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व मंत्री भइया साहब लोधी, पूर्व सांसद चन्द्रभान सिंह लोधी, विधायक कैला...