आगरा, जनवरी 5 -- लखनऊ में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह बाबूजी की 94 वीं जन्म जयंती मनाई जाएगी। भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता इस जन्म जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। रविवार की सुबह से ही भाजपा नेता अपने निजी वाहनों में सवार होकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि लखनऊ में दो माल एवेन्यू में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी का जन्मजयंती कार्यक्रम सोमवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। कासगंज जनपद से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा समेत अन्य नेता रविवार को ही लखनऊ पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.