आदित्यपुर, मार्च 22 -- आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके घोड़ाबांदा स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान अंकुर सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अर्जुन मुंडा का अभिवादन किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने युवा नेतृत्व की सराहना करते हुए अंकुर सिंह को उनके नए कार्यकाल के लिए बधाई और आशीर्वाद दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि अंकुर सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.