मिर्जापुर, जुलाई 1 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 53 वां जन्मदिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर के कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 53 पाउण्ड का केक काटा गया। साथ रक्दान किया गया और मण्डलीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी कराया गया। इसके अलावा पार्टी कार्यालय पर भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें 5000 से अधिक लेागों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले पांचों विधानसभा क्षेत्रो में पौधारोपण भी किया गया। पार्टी मुखिया के जन्मदिन पर कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने केट काटा और अखिलेश यादव जी को दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- रक्तदान और पौध रोपण के साथ मनाया अखिलेश या...