कौशाम्बी, मार्च 12 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुरुवार को फल विक्रेता संघ मंझनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद ने मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री को मुस्तकीम ने कौशाम्बी का अमरूद भेंट किया। अखिलेश यादव ने इस पर कहा कि शानदार अमरूद हैं। प्रयागराज व कौशाम्बी की यही पहचान भी है। इसके बाद मुस्तकीम से जिले की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मुस्तकीम ने फल पट्टी एरिया में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। साथ ही कारोबार के सिलसिले में आ रही अड़चनों को भी विस्तार से बताया। मुस्तकीम के साथ सपा के कई अन्य कार्यकर्ता भी गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...