पूर्व सीएमओ की विदाई, नवागत का स्वागत
मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर। मुख्य चिकित्सकाधिकारी कार्यालय के विवेका नंद सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पद पर लगभग तीन वर्षों से तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीएल वर्मा के संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ के पद पर स्थानांतरण होने के पश्चात उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। वहीं नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कीर्ति कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सीएमओ जनपद में किए गए कार्यों एवं साथी अधिकारियों,कर्मचारियों संग कार्य करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए भावुक हो गए। कार्यक्रम को डाक्टर वीके चौधरी, डॉक्टर मुकेश, डॉक्टर सुदीप ने संबोधित किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी रहे। कार्यक्रम का संचालन टीबी विभाग के को-आर्डिनेटर सतीश यादव ने किया गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.