पिथौरागढ़, मार्च 27 -- पिथौरागढ़। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र बल कार्मिक संगठन की त्रैमासिक बैठक 29 मार्च को होगी। शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष छवि लाल वर्मा ने बताया कि बैठक का आयोजन कृष्णापुरी में सुबह दस बजे से किया जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...