पूर्व सिविल सर्जन व ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
चाईबासा, जून 26 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिए जाने के मामले में पश्चिमी सिंहभूम के तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी और ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश सुनाया। इसी मामले में दोनों आरोपित चिकित्सको की अग्रिम जमानत याचिका 30 मई चाईबासा को निचली अदालत से खारिज हो गई थी। निचली अदालत से राहत न मिलने के बाद दोनों चिकित्सकों ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। यह भी पढ़ें- दूषित खून चढ़ाने के मामले में सिविल सर्जन और मेडकल अफसर को अग्रिम जमानत अब इन्हें गिरफ्तारी के भय से राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.