बेगूसराय, अप्रैल 23 -- Suraj Bhan Singh News: बिहार के बलिया के पूर्व सांसद और पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा के नेता सूरजभान सिंह को हत्या के एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बेगूसराय के एमपी एमएलए कोर्ट ने सूरजभान समेत दो अभियुक्तों के बरी कर दिया है। एडीजे द्वितीय ने हत्या के एक मामले में साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया। बेगूसराय के बलिया के पूर्व सांसद सूरज सिंह उर्फ सूरजभान सिंह और अजीत कुमार सिंह को कोर्ट ने रिहा कर दिया। घटना के 30 साल बाद मामले में बुधवार को फैसला सुनाया गया। सुनवाई के दौरान पूर्व सांसद और उनके सहयोगी कोर्ट में मौजूद रहे। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम ने पैरवी की। इस फैसले के साथ करीब तीन दशक पुराने इस मामले का पटाक्षेप हो गया है। न्यायाधीश ब्रजेश सिंह ने सजा के बिंदु पर ...