हापुड़, जुलाई 2 -- भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कार्यों पर आधारित अपनी पुस्तक भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी उपमुख्यमंत्री को भेंट की। दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। रमेश चंद तोमर ने कहा कि उनकी पुस्तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व, विकास कार्यों और भारत की उपलब्धियों को समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...