बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान संघ, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, अखिल भारतीय प्रधान संगठन, विश्व हिंदू राष्ट्र सेना और राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के बैनर तले संयुक्त रूप से ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। तालिब बंधु प्रकरण में भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों मौजूद रहे। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित अलग-अलग ज्ञापन डीएम को दिये। ज्ञापन में कहा गया है कि एक अप्रैल 2026 को भारतेंद्र सिंह पर माफियाओं द्वारा दुर्व्यवहार कर हमला किया गया, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। साथ ही कुछ राजनीतिक दलों पर अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप भी लगाया गया।संगठनों ने आरोप लगाया कि संबंधित माफियाओं पर अवैध गतिविधियों जैसे जमीन कब्जा, अवैध खनन, अवैध शराब और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.