गोंडा, दिसम्बर 17 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ कैसरगंज के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक आवास बिशुनहरपुर पहुंचकर उनका स्वागत किया। माला व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। बृजभूषण शरण सिंह ने शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मांगों को रखने का आश्वासन दिया। मौके पर सैकड़ों कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.