पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
कन्नौज, जुलाई 25 -- सिकंदरपुर। पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को जीटी रोड स्थित बाबा मार्केट परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्षमय जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबा रामप्रकाश यादव एवं पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामसेवक बाथम रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश बाथम उर्फ सत्तन ने किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व.फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज के शोषित, पिछड़े और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की। यह भी पढ़ें- अत्याचार के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.