पटना, अप्रैल 4 -- पूर्व राज्यसभा सांसद सह बाबा चौहारमल महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव आनन्द पासवान पर हमले में 31 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व सांसद ने शुक्रवार को घोसवरी थाने में 11 नामजद और 20 अज्ञात को आरोपित किया है। पूर्व सांसद ने बताया कि घोसवरी के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहारमल राष्ट्रीय महोत्सव में गुरुवार को हमला हुआ था। नामजद आरोपितों में गोरहाड़ी निवासी राजकुमार पासवान,कन्हाईपुर के मिथिलेश पासवान, नालन्दा के सरमेरा के राजुराज पासवान, सकसोहरा थाना क्षेत्र निवासी सोहन कुमार, सत्यप्रकाश पासवान, ईशानगर के वीरमणि पासवान, नालन्दा के ब्रजेश पासवान, मालपुर के अरुण पासवान, सरमेरा के बटोरन पासवान, बिंद के पप्पू पासवान और पंडारक के दयानन्द पासवान शामिल हैं।ब्रह्मदेव आनन्द पासवान ने पुलिस को बताया कि मंच का भाषण चल रहा था।...