वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए हमले के मामले में आरोपी अभय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्वामीनाथ यादव और वरुण कुमार सिंह ने बहस की। कोर्ट ने बहस जारी रखते हुए अगली तारीख 26 मार्च तय की है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी विनय सिंह और वादी के निजी अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, शशिकांत राय उर्फ चुन्ना, विपिन शर्मा, आदित्य वर्मा और आशुतोष सिंह सोनू कोर्ट में उपस्थित थे। प्रकरण के अनुसार 4 अक्तूबर 2002 को धनंजय सिंह जौनपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर के पास अभय सिंह और उनके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए थे। धनंजय सिंह ने गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के खिलाफ नामजद मुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.