वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, संवाददाता। पूर्व सांसद धंनजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में शुक्रवार को दोनों पक्षों की तरफ से बहस पूरी कर ली गई। कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा कि वे विधि व्यवस्था और लिखित बहस देना चाहते तो 13 अप्रैल को दाखिल कर सकते है। कोर्ट में पूर्व सांसद धनंजय सिंह उपस्थित थे। अभियोजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अजय सिंह, एडीजीसी विनय सिंह ने बहस पूरी कर ली। बचाव पक्ष की ओर से शैलेन्द्र सिंह, वरुण प्रताप सिंह ने अपनी दलील पेश की। प्रकरण के अनुसार चार अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नदेसर क्षेत्र में अभय सिंह और उनके 4-5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.