पूर्व सांसद पर हमला करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की मांग
बिजनौर, अप्रैल 9 -- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पूर्व सांसद पर हमला करने के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की। गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि पूर्व सांसद भारतेन्द्र सिंह पर 1 अप्रैल को माफिया द्वारा हमला किया जाना और अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री इन माफिया पर सख्त कार्रवाई करेंगे। इन माफिया पर 16 अपराधिक मामले बिजनौर में दर्ज है। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करें। ज्ञापन में कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आंदोलन करने को विवश होगी।ज्ञापन देने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.