बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमपी-एमएलए कोर्ट में 28 मार्च को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर लगे गैंगस्टर मुकदमे की सुनवाई होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने 30 जुलाई 2025 को आरोप पत्र एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मुकदमे की सुनवाई की जा रही है। 28 मार्च को इस प्रकरण की सुनवाई की जाएगी। गैंगस्टर में फैसला होने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर का राजनीतिक सफर तय होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.