बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर। पूर्व सांसद से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार थाना मंडावर के गांव काजीवाला निवासी प्रशांत कुमार ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पूर्व सांसद की पत्नी के जहरीला पदार्थ सेवन से जुड़ी पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।मामले में मंगोलपुरा निवासी निशांत चौधरी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को प्रशांत कुमार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.