रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के बरकाकाना, घुटूवा, अरगड़ा, चौहान मुहल्ला आदि का दौरा किया। इस दौरान आमलोगों से मुलाकात कर भाजपा समर्थित प्रिया कुमारी के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। कहा कि प्रिया सशक्त महिला उम्मीदवार है। उनके नेतृत्व में नगर परिषद रामगढ़ संपूर्ण क्षेत्र का विकास संभव है। इसलिए सभी कोई बिस्कुट छाप पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाए। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि दिलीप सिंह, सुदान सिंह,भूपेश मणि तिवारी, शिवनारायण बेदिया, छोटेलाल भुईया, उमेश बेदिया, धनंजय चौहान, उमेश भुईयां, सूरज पासवान, दीपक कुमार, रणजीत चौहान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...